नगर पंचायत रोहांसी में तिरंगा यात्रा का आयोजन,
भारतीय सेना के पराक्रम को किया नमन
छत्तीसगढ़ परिदर्शन -रोहांसी।
हाल ही में पहलगांव में हुए आतंकी हमले में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत आतंकियों को उनके ठिकाने में घुसकर मारा गया। इस साहसी कार्रवाई पर सम्पूर्ण देश को अपनी सेना पर गर्व है। सेना के इस शौर्य और पराक्रम को सम्मानित करने के उद्देश्य से शनिवार को नगर पंचायत रोहांसी में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।इस यात्रा में नगरवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ भाग लिया। पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और वातावरण 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम्' जैसे नारों से गूंज उठा।
यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष नंदेश्वर साहू, उपाध्यक्ष पीतांबर साहू, पार्षद जानकी साहू, यामिनी साहू, युगल किशोर साहू, प्रमिला कनौजे, दिनेश साहू, लखन यादव, कमलेश चतुर्वेदी, बिंदू बघेल, शीतल साहू, बुधारू साहू, अजय ध्रुव, हेमंत साहू, मोहन साहू, विजय जायसवाल, देवेन्द्र ओझा, अवधेश साहू और सीएमओ राजीव रंजन श्रीवास्तव सहित स्काउट गाइड के विद्यार्थी, बड़ी संख्या में नागरिकगण और नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के प्रति सम्मान और देशप्रेम की भावना का प्रतीक बनी। उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि देश की सुरक्षा में लगे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और पूरा देश सेना के साथ खड़ा है।

