*रोहांसी में दशहरा महोत्सव की तैयारियाँ शुरू, नगरवासी दिखे उत्साहित*
रोहांसी। छत्तीसगढ़ परिदर्शन
नगर पंचायत रोहांसी में इस बार दशहरा महोत्सव को विशेष आकर्षण और भव्यता के साथ मनाने की तैयारियाँ जोरों पर हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष नंदेश्वर साहू की पहल पर दशहरा आयोजन हेतु एक विशेष समिति गठित की गई है, जिसने उत्सव की रूपरेखा बनाने की जिम्मेदारी संभाल ली है।समिति का नेतृत्व शिवा साहू करेंगे, जबकि दीपक साहू उपाध्यक्ष होंगे। सचिव के रूप में होरीलाल साहू और सह सचिव नोहर मारकंडेय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोषाध्यक्ष मोरज साहू होंगे। समिति में कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवी सलाहकार और संरक्षक के रूप में जुड़े हैं, जिनका मार्गदर्शन आयोजन को और सफल बनाएगा
अध्यक्ष नंदेश्वर साहू ने कहा कि दशहरा महोत्सव न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि यह नगर की एकता और परंपरा का प्रतीक भी है। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रावण दहन जैसे मुख्य आकर्षण आयोजित होंगेसमिति की पहली बैठक में मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। नगरवासियों का कहना है कि इस वर्ष का दशहरा महोत्सव रोहांसी में पहले से कहीं अधिक भव्य और यादगार साबित होगा।
