www.chhattisgarhparidarshannews.in

*विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायत अमेठी में हुआ जागरूकता कार्यक्रम*

 


*विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायत अमेठी में हुआ जागरूकता कार्यक्रम*

*पौधरोपण और नदी सफाई कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

 छत्तीसगढ़ परिदर्शन -पलारी।

 ग्राम पंचायत अमेठी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से किया गया। यह आयोजन जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी  दिव्या अग्रवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से की गई।

मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष सविता भीम यादव ने आम जन से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने की अपील करते हुए पर्यावरण की रक्षा में भागीदारी निभाने का आग्रह किया। जनपद सदस्यों अश्वनी महिलांग, जामवंतिन साहू, निर्मला रजक और भीम यादव ने भी सभा को संबोधित किया और पर्यावरण की महत्ता पर प्रकाश डाला।

*स्वच्छ भारत मिशन का दिया गया सन्देश*

विकासखंड के सीईओ पन्नालाल धुर्वे ने घर-घर कचरा संग्रहण की पहल को सफल बनाने के लिए सभी ग्रामीणों से सहयोग की अपील की। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के विकासखंड समन्वयक रजनीकांत बंजारे ने स्वस्थ एवं स्वच्छ गांव के निर्माण में हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी को जरूरी बताया।

*पौधरोपण और नदी सफाई*

कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। साथ ही महानदी तट पर साफ-सफाई अभियान भी चलाया गया, जिससे लोगों में स्वच्छता को लेकर उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष सविता यादव, जनपद सदस्य अश्वनी महिलांग, जामवंतिन साहू, निर्मला रजक, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष विष्णु सेन, भाजपा महामंत्री रोहांसी भीम यादव, नीलकमल साहू, सरपंच राजेश घृतलहरे उपसरपंच युवराज अग्रवाल, सचिव कमलेश साहू, समन्वयक रजनीकांत बंजारे, स्वच्छाग्रही समूह के सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन विकासखंड समन्वयक  रजनीकांत बंजारे द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सरपंच राजेश घृतलहरे  ने सभी आगंतुकों और सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने