*दयाराम ध्रुव बने शिक्षक संघ के जिला कार्यकारी अध्यक्ष, शिक्षक हित में सक्रिय भूमिका के लिए मिला दायित्व*
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ परिदर्शन
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला इकाई बलौदाबाजार की जिला कार्यकारिणी का आज विस्तार किया गया, जिसमें दयाराम ध्रुव को जिला कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।दयाराम ध्रुव को यह दायित्व उनके सतत संघर्ष, संगठनात्मक क्षमता और शिक्षकों के हित में की गई सक्रिय भूमिका को देखते हुए सौंपा गया। वह पूर्व में पलारी ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में लगातार कार्यरत रहे हैं और शिक्षक हित से जुड़े हर आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाते आए हैं।
जिला कार्यकारिणी विस्तार के दौरान फेडरेशन के जिलाध्यक्ष कोमल प्रसाद साहू, ब्लॉक अध्यक्ष मुरीत श्रीवास, गणेश राम साहू, संत कुमार साहू, लोचन प्रसाद बांधे, जिला उपाध्यक्ष पिंकी चंद्राकर, जिला सचिव ललित देवांगन, कोषाध्यक्ष बुद्धदेव वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी श्रवण कुमार साहू, माहेश्वरी वर्मा, सुषमा वर्मा, रेखा लाल श्रीवास, मोहन साहू, बृजभूषण दिवान, चुम्मन साहू, चुरामन सिन्हा, खेमराज वर्मा, सरोज साहू सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर दयाराम ध्रुव ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जिले के सभी सहायक शिक्षक एलबी, शिक्षक एलबी एवं व्याख्याता एलबी के अधिकारों और समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिबद्ध रहेंगे और संगठन के माध्यम से पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस नियुक्ति को लेकर जिलेभर के शिक्षकों में उत्साह का माहौल है और संगठन को नए ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है।
