*सिद्धेश्वर बाबा की पावन भूमि में तीजा–पोरा उत्सव का भव्य आयोजन*
पलारी।छत्तीसगढ़ परिदर्शन
भाजपा महिला मोर्चा मंडल पलारी, संडी एवं रोहांसी के संयुक्त तत्वावधान में तथा जनपद पंचायत पलारी की अध्यक्ष सविता भीम यादव के अगुवाई में इस वर्ष का पारंपरिक तीज मिलन उत्सव भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन गुरुवार, 21 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजे से सिद्धेश्वर मंदिर प्रांगण, पलारी में होगा।इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य माँ–बहनों और बेटियों को सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ना और तीजा–पोरा जैसे पारंपरिक त्यौहार को सामूहिक रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाना है।
कार्यक्रम में "महतारी–बहिनी मन के मयारू, अउ बेटी मन के मईके बर मया के चिन्हारी आय तीजा–पोरा" की थीम को केंद्र में रखते हुए, सभी माताएँ–बहनें और बेटियाँ सिद्धेश्वर बाबा की पावन भूमि में एकत्र होकर उत्सव का आनंद लेंगी।
**मुख्य आकर्षण**
तीजा–पोरा उत्सव के दौरान महिलाओं व युवतियों के बीच पारंपरिक और मनोरंजक प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी, जिनमें –कुर्सी दौड़,मटका फोड़,सुई–धागा दौड़,रंगोली प्रतियोगिता,मेंहदी प्रतियोगिता,सुपर जोड़ी,मकड़ी दौड़,चुड़ी डाल प्रतियोगिता
**आयोजन समिति**
इस आयोजन को सफल बनाने में भाजपा महिला मोर्चा मंडल पलारी, संडी एवं रोहांसी की टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है। कार्यक्रम की अगुवाई जनपद पंचायत पलारी की अध्यक्ष सविता भीम यादव कर रही हैं।
तीजा–पोरा मिलन उत्सव में पारंपरिक खेलों के साथ–साथ सामाजिक सौहार्द, आपसी मेल–मिलाप और मातृ–शक्ति के सम्मान का संदेश पूरे क्षेत्र में गूंजेगा।

