www.chhattisgarhparidarshannews.in

*कोनारी पंचायत के जनता को रास आ रही है साफ छवि, शिक्षित विचार और विकास का मॉडल*

 


*कोनारी पंचायत के जनता को रास आ रही है साफ छवि, शिक्षित विचार और विकास का मॉडल* 

छत्तीसगढ़ परिदर्शन - पलारी।

    त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का प्रचार-प्रसार अंतिम चरण में है | सभी प्रत्याशी अपने अपने क्षमताओं का प्रचार-प्रसार कर रहे है ग्राम पंचायत कोनारी के जनता ग्राम के मुखिया के रूप में साफ छवि, कर्मठ, युवा और शिक्षित प्रत्याशी को सरपंच के रूप में पसंद कर रहे है | ग्राम पंचायत कोनारी के जनताओं में सरपंच चुनने को लेकर उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है क्योंकि इस बार उनको अपने मन पसंद का प्रत्याशी ग्राम का कमान सँभालने के लिए ग्राम विकास का उद्देश्य लेकर मैदान में उतरा है | हेलन दीदी , बोरिंग छाप को लेकर प्रचार - प्रसार कर बहुत मेहनत कर रही है, जहाँ भी जन सम्पर्क में जा रही है उनके समर्थन में लोगों का जन सैलाब देखने को मिल रहा है और केवल बोरिंग छाप ही लोगों को रास आ रहा है | कोनारी के विकास का नया अध्याय प्रारम्भ करने के लिए युवाओं द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है | कोनारी ग्रामवासियों से पूछने पर बताया कि हम जनताओं का आस और विश्वास का प्रतीक बोरिंग छाप है और हम सभी ग्रामवासी हेलन दीदी को ग्राम सरपंच बनाने का दृढ़ निश्चय किये है | हेलन दीदी ने बताया कि गाँव विकास में पीडीएस दुकान,पेय जल की हर घर उपलब्धता, पचरी निर्माण, तालाबों का सौंदर्यकरण, शिक्षा का स्तर सुधारना, चौक चौराहो पर लाइट की व्यवस्था,जरुरत मंद को प्रधानमंत्री आवास एवं पेंशन दिलाना ,स्व सहायता समूह को सशक्त करना, सी. सी. रोड निर्माण एवं मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना हमारा प्राथमिकता का विषय है |


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने