*स्वच्छता संगम 2025 में पलारी नगर पंचायत को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान*
पलारी।छत्तीसगढ़ परिदर्शन
स्वच्छता संगम 2025 में पलारी नगर पंचायत ने रायपुर संभाग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी अलग पहचान बनाई है। इस उपलब्धि के लिए नगर पंचायत को राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने सम्मानित किया।
सम्मान ग्रहण करने के अवसर पर नगर पंचायत पलारी के अध्यक्ष गोपी साहू, उपाध्यक्ष पिंटू वर्मा एवं उनकी पूरी टीम मौजूद रही। यह उपलब्धि स्वच्छता के क्षेत्र में टीम के सामूहिक प्रयास, जनभागीदारी और सतत सफाई कार्यों के कारण संभव हुई।अध्यक्ष गोपी साहू ने कहा कि यह सम्मान पलारी नगरवासियों के सहयोग और नगर पंचायत कर्मियों की मेहनत का परिणाम है। उपाध्यक्ष पिंटू वर्मा ने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में भी स्वच्छता के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
इस सम्मान से नगरवासियों में गर्व और उत्साह का माहौल है, और इसे पलारी के विकास और स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जा रहा है।


