*कांग्रेस संगठन विस्तार हेतु भाटापारा में मंडल स्तरीय बैठक संपन्न*
*प्रदेश सचिव विमल साहू की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने दिखाया उत्साह, संगठन मजबूती पर दिया गया जोर*
भाटापारा। छत्तीसगढ़ परिदर्शन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भाटापारा शहर ब्लॉक (विधानसभा भाटापारा) में मंडल गठन एवं संगठन सुदृढ़ीकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं भाटापारा शहर के संगठन प्रभारी विमल साहू ने प्रभारी के रूप में भाग लिया।बैठक में मंडल, सेक्टर और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए विस्तृत चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और प्रतिबद्धता को दोहराया और आने वाले समय में कांग्रेस को और अधिक मज़बूत बनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर भाटापारा विधायक, पूर्व विधायक प्रत्याशीगण, निगम-मंडल के पूर्व सदस्य, मंडी बोर्ड के अध्यक्ष, शहर और ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी, सभी सेक्टर, जोन और बूथ अध्यक्ष, समर्पित कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में सम्मानित महिलाएं उपस्थित रहीं। बैठक में संगठनात्मक ढांचे को पुनर्गठित कर ज़मीनी स्तर पर कार्य योजना लागू करने पर विशेष जोर दिया गया।
*विमल साहू ने अपने संबोधन में कहा*
"संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। कांग्रेस विचारधारा को हर घर तक पहुंचाने के लिए हमें सेक्टर और बूथ स्तर पर सक्रिय और सजग रहना होगा। भाटापारा की जनता ने हमेशा कांग्रेस को समर्थन दिया है और हमें जनआशाओं पर खरा उतरना है।बैठक के समापन पर एकजुटता और संगठनात्मक दृढ़ता के साथ आगामी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया।

