ग्राम पंचायत भरूवाडीह के उप सरपंच भाव सिंग जांगड़े ने दी हरेली तिहार की शुभकामनाएं,
कहा – "किसान हरियर भुइंया के संग हरियर जीवन के घलो रचैय्या"
बलौदाबाजार।छत्तीसगढ़ परिदर्शन
छत्तीसगढ़ की परंपरागत और सबसे पहली तिहार हरेली के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत भरूवाडीह के उप सरपंच भाव सिंग जांगड़े ने समस्त किसान भाई-बहनों सहित क्षेत्रवासियों को गाढ़ा गाढ़ा बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
उप सरपंच उपसरपंच जांगड़े ने कहा कि —
"हरेली तिहार हम सब छत्तीसगढ़िया मन के माटी से जुड़े जीवन, खेती-किसानी अउ हरियाली के प्रतीक हावय। ये तिहार म किसान मन अपन खेती-किसानी के औजार ल पूजथें, अपन बैल, बैलगाड़ी अउ किसानी के हर जरिया म आस्था जताथें।"
"किसान मन सिरिफ भुइयां ल हरियर नइ करथें, बल्कि हमर तन, मन अउ जीवन ल घलो हरियर बनाथें। किसान मन के परिश्रम सेच आज हमर घर-आँगन म सुख समृद्धि अउ शांति हवय।"भाव सिंग जांगड़े ने विशेष रूप से नवजवान पीढ़ी से अपील की कि वे भी खेती-किसानी, पर्यावरण संरक्षण और संस्कृति के संरक्षण में भागीदार बनें।इस अवसर पर गांव में परंपरागत रूप से हरेली पर्व मनाते हुए कृषि औजारों की पूजा, नीम की टहनी से घर की सजावट, बैल दौड़, और विभिन्न पारंपरिक खेल भी आयोजित किए गए, जिनमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हरेली के माध्यम से एक बार फिर गांव में हरियाली, भाईचारा और सांस्कृतिक समर्पण की भावना देखने को मिली।

